Friday, 3 July 2015

पवित्र शंख के जानिए 6 चमत्कारिक रहस्य


प्रकृति में वाकई सुंदरता का राज छिपा है... 

ऐसी ऐसी अनमोल चीजें हैं, जिनके नियमित उपयोग से रंग और रूप दोनों को निखारा जा सकता है...
शंख भी इन्हीं में से एक है...विश्वास नहीं होता, तो ट्राई करके देखिए...

1- रात में शंख में पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी को पूरी त्वचा पर लगा लें। इस पानी से एलर्जी, रैशेज के साथ चेहरे पर पड़े सफेद दाग भी ठीक हो जाते हैं।

2- बालों के लिए भी शंख का पानी बेजोड़ है। रात भर रखे शंख के पानी में गुलाबजल मिला लें। इस पानी से बालों को धोएं। बाल चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।

3- यह चेहरे की झुर्रियां मिटाने में भी मदद करता है। इसके लिए शंख को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। इससे चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आएगा। आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हों, तो शंख को रात को सोने से पहले अपनी आंखों के आस पास दो-तीन मिनट रगड़ें। ध्यान रखें हल्के हाथों से रगड़ें।

4- पपीते में मौजूद विटामिन-ए आंखों व त्वचा के लिए फायदेमंद है। पपाइन एंजाइम त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाता है। इसके लिए पपीते के गूदे को 15 मिनट चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से धोएं।

5- गुलाबजल क्लिंजर का काम करता है। दो टी स्पून गुलाबजल में 3-4 बूंद ग्लिसरीन और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सोने से पहले चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें।

6- खीरे को पीस लें और इसके गूदे में आधा कप दही मिलाकर त्वचा पर लगाएं। 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।

धन प्राप्ति में सहायक शंख : शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है। लक्ष्मी के साथ उत्पन्न होने के कारण इसे लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है। यही कारण है कि जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है।

*यदि मोती शंख को कारखाने में स्था‍पित किया जाए तो कारखाने में तेजी से आर्थिक उन्नति होती है। यदि व्यापार में घाटा हो रहा है, दुकान से आय नहीं हो रही हो तो एक मोती शंख दुकान के गल्ले में रखा जाए तो इससे व्यापार में वृद्धि होती है।

*यदि मोती शंख को मंत्र सिद्ध व प्राण-प्रतिष्ठा पूजा कर स्थापित किया जाए तो उसमें जल भरकर लक्ष्मी के चित्र के साथ रखा जाए तो लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आर्थिक उन्नति होती है।

*मोती शंख को घर में स्थापित कर रोज 'ॐ श्री महालक्ष्मै नम:' 11 बार बोलकर 1-1 चावल का दाना शंख में भरते रहें। इस प्रकार 11 दिन तक प्रयोग करें। यह प्रयोग करने से आर्थिक तंगी समाप्त हो जाती है।
इसी तरह प्रत्येक शंख से अलग अलग लाभ प्रा‍प्त किए जा सकते हैं।


शंख पूजन का लाभ : शंख सूर्य व चंद्र के समान देवस्वरूप है जिसके मध्य में वरुण, पृष्ठ में ब्रह्मा तथा अग्र में गंगा और सरस्वती नदियों का वास है। तीर्थाटन से जो लाभ मिलता है, वही लाभ शंख के दर्शन और पूजन से मिलता है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, शंख चंद्रमा और सूर्य के समान ही देवस्वरूप है। इसके मध्य में वरुण, पृष्ठ भाग में ब्रह्मा और अग्र भाग में गंगा और सरस्वती का निवास है। शंख से शिवलिंग, कृष्ण या लक्ष्मी विग्रह पर जल या पंचामृत अभिषेक करने पर देवता प्रसन्न होते हैं
सेहत में फायदेमंद शंख : शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का सर्जन होता है जिससे आत्मबल में वृद्धि होती है। शंख में प्राकृतिक कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। प्रतिदिन शंख फूंकने वाले को गले और फेफड़ों के रोग नहीं होते।

शंख बजाने से चेहरे, श्वसन तंत्र, श्रवण तंत्र तथा फेफड़ों का व्यायाम होता है। शंख वादन से स्मरण शक्ति बढ़ती है। शंख से मुख के तमाम रोगों का नाश होता है। गोरक्षा संहिता, विश्वामित्र संहिता, पुलस्त्य संहिता आदि ग्रंथों में दक्षिणावर्ती शंख को आयुर्वद्धक और समृद्धि दायक कहा गया है।

पेट में दर्द रहता हो, आंतों में सूजन हो अल्सर या घाव हो तो दक्षिणावर्ती शंख में रात में जल भरकर रख दिया जाए और सुबह उठकर खाली पेट उस जल को पिया जाए तो पेट के रोग जल्दी समाप्त हो जाते हैं। नेत्र रोगों में भी यह लाभदायक है। यही नहीं, कालसर्प योग में भी यह रामबाण का काम करता है।
सबसे बड़ा शंख : विश्व का सबसे बड़ा शंख केरल राज्य के गुरुवयूर के श्रीकृष्ण मंदिर में सुशोभित है, जिसकी लंबाई लगभग आधा मीटर है तथा वजन दो किलोग्राम है।
 

Thursday, 2 July 2015

यौन क्षमता को बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज




कद्दू के बीजों में ज़िंक की अधिकता होती है, और जहां तक शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने और टेस्टोस्टेरोन हारमोन को बढ़ाने का सवाल है कद्दू के बीज इसमें बहुत फायदेमंद हैं।
प्रजनन के लिए शुक्राणुओं की संख्या का अधिक होना आवश्यक है। कद्दू के बीजों में ओमेगा -3 फैटी एसिड की अधिकता होती है जिससे कि यौन अंगों में रक्त का संचार का सही रहता है और यौन क्षमता बढ़ती है। यदि आप पापा बनना चाह रहे हैं तो रोजाना के खाने में ज़िंक वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है।

सेक्स की इच्छा ना होना।
शीघ्रपतन।
कमजोरी।
ज्यादा देर तक सेक्स नहीं कर पाना।
नपुंसकता के उपचार के लिए रोज़ाना १ चम्मच डॉ.नुस्खे अश्वगंधा पाउडर (Dr.Nuskhe Ashwgandha Powder) १ गिलास दूध के साथ 2 खजूर उबाल के पिए| Dr.nuskhe Ashwgandha Powder आर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और पाएं फ्री होम डिलीवरी http://www.ayurvedastreet.com/

Free health tips पाने के लिए हमारे ग्रुप को भी फेसबुक पर लिंक पर क्लिक करके ज्वाइन करें https://facebook.com/groups/ayurvedicupchar

इन चीजों के दान से पूरे जीवन मिलते हैं शुभ फल


दान से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है और साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों के फल भी नष्ट हो जाते हैं। शास्त्रों में दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस पुण्य कर्म में समाज में समानता का भाव बना रहता है और जरुरतमंद व्यक्ति को भी जीवन के लिए उपयोगी चीजें प्राप्त हो पाती है। यहां जानिए दान से जुड़ी ऐसी बातें, जिनका ध्यान रखने पर विशेष फल प्राप्त होते हैं...
1. अन्न, जल, घोड़ा, गाय, वस्त्र, शय्या, छत्र और आसन, इन 8 वस्तुओं का दान, पूरे जीवन शुभ फल प्रदान करता है। शास्त्रों की मान्यता है कि जब आत्मा देह त्याग देती है तब आत्मा को जीवन में किए गए पाप और पुण्यों का फल भोगना पड़ता है। पाप कर्मों के भयानक फल आत्मा को मिलते हैं। इन 8 चीजों का दान मृत्यु के बाद के इन कष्टों को भी दूर कर सकता है।
2. जो व्यक्ति पत्नी, पुत्र एवं परिवार को दुःखी करते हुए दान देता है, वह दान पुण्य प्रदान नहीं करता है। दान सभी की प्रसन्नता के साथ दिया जाना चाहिए।
3. जरुरतमंद के घर जाकर किया हुआ दान उत्तम होता है। जरुरतमंद को घर बुलाकर दिया हुआ दान मध्यम होता है।
4. यदि कोई व्यक्ति गायों, ब्राह्मणों और रोगियों को दान कर रहा है तो उसे दान देने से रोकना नहीं चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति पाप का भागी होता है।
5. तिल, कुश, जल और चावल, इन चीजों को हाथ में लेकर दान देना चाहिए। अन्यथा वह दान दैत्यों को प्राप्त हो जाता है।
6. दान देने वाले का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और दान लेने वाले का मुख उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से दान देने वाले की आयु बढ़ती है और दान लेने वाले की भी आयु कम नहीं होती है।
7. पितर देवता को तिल के साथ तथा देवताओं को चावल के साथ दान देना चाहिए।
8. मनुष्य को अपने द्वारा न्यायपूर्वक अर्जित किए हुए धन का दसवां भाग किसी शुभ कर्म में लगाना चाहिए। शुभ कर्म जैसे गौशाला में दान करना, किसी जरुरतमंद व्यक्ति को खाना खिलाना, गरीब बच्चों की शिक्षा का प्रबंध करना आदि।
9. गाय, घर, वस्त्र, शय्या तथा कन्या, इनका दान एक ही व्यक्ति को करना चाहिए।
10. गोदान श्रेष्ठ माना गया है। यदि आप गोदान नहीं कर सकते हैं तो किसी रोगी की सेवा करना, देवताओं का पूजन, ब्राह्मण और ज्ञानी लोगों के पैर धोना, ये तीनों कर्म भी गोदान के समान पुण्य देने वाले कर्म हैं।
11. दीन-हीन, अंधे, निर्धन, अनाथ, गूंगे, विकलांगों तथा रोगी मनुष्य की सेवा के लिए जो धन दिया जाता है, उसका महान पुण्य प्राप्त होता है।
12. जो ब्राह्मण विद्याहीन हैं, उन्हें दान ग्रहण नहीं करना चाहिए। विद्याहीन ब्राह्मण दान ग्रहण करता है तो उसे हानि हो सकती है।
13. गाय, सोना (स्वर्ण), चांदी, रत्न, विद्या, तिल, कन्या, हाथी, घोड़ा, शय्या, वस्त्र, भूमि, अन्न, दूध, छत्र तथा आवश्यक सामग्री सहित घर, इन 16 वस्तुओं के दान को महादान माना गया है। इनके दान से अक्षय पुण्य के साथ ही कई जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

Wednesday, 1 July 2015

जानिए महिलाओं के लिए सेक्‍स के लाभ

महिलाएं सेक्‍स के दौरान न सिर्फ आंनद का अनुभव करती है बल्कि सेक्‍स से उन्‍हे कई प्रकार के शारीरिक और भावनात्‍मक लाभ भी होते है, सेक्‍स से महिलाओं के शारीरिक सरंचना में भी परिर्वतन आता है। सेक्‍स के दौरान अपने पार्टनर द्वारा मिले शारीरिक और भावनात्‍मक सर्पोट से महिलाओं में आत्‍मविश्‍वास बढ़ता है। यूं तो महिलाओं में हमेशा सेक्‍स की चाहत होती है, लेकिन मासिक पूरा हो जाने के पांच से सात दिन तक महिलाएं सेक्स के मूड में ज्यादा होती हैं क्योंकि मासिक चक्र पूरा होने के बाद सेक्स वाले हार्मोस सक्रिय हो जाते हैं। महावारी के पांच से सात दिन में सेक्स करना ज्यादा ही आनंद की अनुभूति कराता है साथ ही इसका लाभ कम से कम 12 दिनों तक रहता है। महावारी के बाद महिलाओं में सेक्स की तीव्र इच्छा जागृत होना स्वाभाविक है, क्योंकि इन दिनों में गर्भधारण की संभावना कम हो जाती। वैसे तो यह शारीरिक जरूरत का एक आम हिस्‍सा है। सेक्स वैवाहिक संबंधों को सुखी बनाता है और भविष्य में दोनों के बीच सेक्स को लेकर दूरियां कभी नहीं आती। (सेक्स से संबंधी रोचक तथ्य
महिलाओं में सेक्स के लाभ (इसमें छिपे हैं स्वास्थ्य के सूत्र)
  • महिलाओं में सेक्‍स के दौरान से शरीर में कैलोरी का जलन होता है जिससे महिलाओं में वजन कम होता है, यह एक शारीरिक व्‍यायाम है जो आपको स्‍वस्‍थ रखता है।
  • महिलाओं में सेक्स उन्मुक्ति को बढ़ाता है, और एक अलग ही आनंद का अनुभव कराता है।
  • महिलाओं में सेक्‍स कई बीमारियों को कम करता है जैसे सर्दी और अन्य बीमारियों के संक्रमण से शरीर की प्रतिरक्षा करता है, और आपको स्‍वस्थ बनाता हैं।
  • महिलाओं में सेक्स तनाव को कम करता है और उन्‍हें खुश रखने में मदद करता है।
  • महिलाओं में सेक्‍स रक्तचाप को भी कम करता हैा सेक्‍स से रक्‍तचाप नियंत्रित रहता है और कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।
  • सेक्स दिल को मजबूत बनाता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम होती एक सप्ताह में सेक्स दो बार या दो से अधिक बार सेक्‍स करने से महिलाओं में घातक दिल के दौरे की संभावना उन महिलाओं के तुलना में कम हो जाती है, जो कम सेक्स करती हैा
  • सेक्स महिलाओं में आत्मसम्मान को बढ़ाता है।
  • सेक्स अंतरंगता और रिश्तों को बेहतर बनाता है। वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाता है।
  • सेक्स करने से कई बीमारियों के दर्द से राहत मिल सकती हैं, जैसे गठिया, सिर दर्द इत्‍यादि में सेक्स के बाद कुछ राहत पा सकते हैं।
  • सेक्स महिलाओं कैंसर, सिस्‍ट जैसी बीमारियों के भी खतरे को भी कम करता है।
  • महिलाओं में सेक्स पैल्विक मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। संभोग के दौरान उनकी पैल्विक मांसपेशियों का व्यायाम होता है जिससे महिलाओं में असंयम का जोखिम कम हो जाता है।
  • बेहतर नींद के लिए सेक्स जरूरी है। संभोग के बाद, महिलाओं को बेहतर नींद आती है और स्वास्थ्य लाभ होता है।
Free WhatsApp Health Tips 7557283370
नपुंसकता और शीघ्रपतन के उपचार के लिए रोज़ाना १ चम्मच डॉ.नुस्खे अश्वगंधा पाउडर (Dr.Nuskhe Ashwgandha Powder) १ गिलास दूध के साथ 2 खजूर उबाल के पिए| Dr.nuskhe Ashwgandha Powder आर्डर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और पाएं फ्री होम डिलीवरी http://www.ayurvedastreet.com
health संबंधी जानकारियों को पाने के लिए नीचे दिए हुए Group को ‪‎Join करें https://www.facebook.com/groups/desibaatein

Monday, 29 June 2015

स्नैक्स, जो बॉडी को रखें लंबे समय तक फिट

हेल्थ को नजरअंदाज कर किसी भी चीज को खाना सही नहीं है। हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आज से, बल्कि अभी से ही प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स को अपने डाइट में शामिल करें। इससे लंबे समय तक बॉडी को फिट रखा जा सकता है। जानते हैं, ऐसे ही कुछ हेल्दी स्नैक्स के बारे में...
 
1 - बादाम
भूख लगने पर प्रोटीन से भरपूर बादाम खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। सिर्फ 10 बादाम खाकर 2.5 ग्राम प्रोटीन की मात्रा प्राप्त की जा सकती है। ये सिर्फ प्रोटीन की कमी ही पूरी नहीं करता, बल्कि बॉडी के लिए जरूरी एनर्जी को भी बनाए रखता है। इससे दिमाग एक्टिव रहता है।
 
2 - काबुली चना
काबुली चना टेस्टी होने के साथ ही बहुत हेल्दी भी होता है। इसे खाने से काफी प्रोटीन मिलता है। उबाल कर खाने के अलावा इसे भूनकर खाना भी बहुत ही फायदेमंद होता है। चाहें तो इसके छोले भी बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाने के कई सारे ऑप्शन्स हैं।
 
3 - दही ayurvedastreet.com
भूख लगने पर ऐसा-वैसा कुछ भी खाने से बचें और हेल्दी खाना खाने की आदत डालें। हेल्दी स्नैक्स लेकर बहुत ज्यादा खाने से भी बचा जा सकता है। इससे मोटापे की समस्या दूर रहती है। दही में काफी प्रोटीन होता है। कस्टर्ड के रूप में भी कई सारे फलों को मिक्स कर खाना एक अच्छा ऑप्शन होता है। ये गर्मियों में बहुत ही फायदेमंद होता है।
 
4 - अलसी के बीज
आसानी से मिलने वाले अलसी के बीज भी प्रोटीन के बहुत ही अच्छे स्रोत होते हैं। इन्हें स्नैक्स के तौर पर खाना हर तरीके से फायदेमंद होता है। ये लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं। इसे स्मूदी और दही में मिलाकर भी खाया जा सकता है। 
 
 5 - वेजिटेबल जूस, फ्रूट जूस
चाय, कॉफी क्लोरीन युक्त पानी और सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह सोया मिल्क, वेजिटेबल जूस, फ्रूट जूस, सादा पानी और एलोवेरा जूस पिएं। इससे आप स्लिम एंड ट्रिम दिखेंगे।
 
 
 

Sunday, 22 March 2015

इन टिप्स को अपनानाएंगे तो आपके बाल कभी सफेद नही होंगे

जहां पहले माना जाता था कि एक उम्र के पड़ाव को पार करने के बाद बाल सफेद होते हैं वो बात अब बदल गई है। अब बाल सफेद होने की ना कोई स्पेसिफिक उम्र ही रही रही है और ना ही कारण ही रहा है।

आज हम आपको बता रहे है कुछ खास और आसान तरीके जिनकी मदद से आप अपने बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं-

विटामिन-बी
बालो को असमय सफेद होने से रोकने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां भरपूर मात्रा में खानी चाहिए। कुछ नॉनवेज चीजों को खाने से भी बाल सफेद होने से बचे रहते हैं। जैसे मछली खाने वालों के बाल जल्दी सफेद नही होते और इसमें विटामिन-बी की मात्रा भी पाई जाती है। विटामिन बी-6 और विटामिन बी-12 लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करते हैं जिससे सिर में ऑक्सीजन जाता है।

तेल मालिश
आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में वक्त की कमी के कारण हेयर मसाज को लोग स्किप करने लगे हैं जो बालों के सफेद होने का एक बड़ा कारण बन सकता है। मसाज आप किसी भी तेल से करे ये बालों को पोषण ही देता है। सप्ताह में कम से कम दो बार किसी भी अच्छे तेल से बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करें। इससे खोपड़ी में रक्त संचार सुचारू होगा और जड़े मजबूत बनेंगी। इससे आपके बाल काले, घने मजबूत और चमकीले बने रहेंगे। एक और बात ध्यान में रखे कि किसी और की कंघी को इस्तमाल न करें। लेकिन सीधी दिशा में कंघी करके विपरीत दिशा में भी कंघी करना बालों के लिए फायदेमंद होता है।

नेचुरल थैरेपी
बालों में कंघी करने के बाद बालों को रोज हल्के हाथों से खीचें ताकी उनकी जड़े मजबूत हो सके। इससे बालों की जड़ो को ताकत मिलती है और मजबूती मिलती है। मजबूत बाल हर तरह की परेशानी से बचे रहते हैं यहां तक की असमय सफेद होने से भी बचे रहते हैं। इसके अलावा यदि आप रोज बालों को हल्के से खीचेंगे तो आपके बाल भी तेजी से बढ़ेंगे। बालों को थपथपाना भी एक अच्छा ऑप्शन है जिससे आपके माथे को नेचुरल थैरेपी मिलने लगती है। ऎसा करने से बाल की जड़ों के रोम छिद्र खुल जाते है। रक्त संचरण की गति तेज होती है।

तनाव मुक्त रहें
आप जितना तनाव मुक्त रहेंगे आप उतनी बीमारियों से बचे रहेंगे। तनाव के कारण बाल भी असमय सफेद होने लगते हैं। बालों को सफेद होने से बचाने के लिए हमेशा खुश रहें किसी तरह के तनाव को न पालें। किसी भी तरह के तनाव से मुक्त रहने के लिए जरूरी है कि आप चींता देने वाली बातों के बारे में ज्यादा न सोचे।

योग थेरेपी
योगा और प्राणायाम तो सदा से ही सेहत के लिए अच्छा माना गया है। खासतौर बालों को सफेद होने से बचाने के लिए दोनों हाथ के नाखूनों को आपस में पांच मिनट तक रगड़ें। ये आप दिनभर में कभी भी और कितनी ही बार कर सकते है। इसके अलावा प्रतिदिन रात को सोने से पहले नाक के दोनों छिद्रों में दो-दो बूंद गाय का घी डालने से बालों की जड़ें मजबूत होंगे, बालों का झड़ना बंद हो जाएगा और बाल सफेद भी नही होंगे।

आयुर्वेद अपनाएं । जीवन बचाएं ।।